7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस देश ने कभी भारत को बनाया था गुलाम, आज अटल जी के सम्मान में झुकाया अपना राष्ट्रीय ध्वज

ब्रिटेन ने पूर्व पीएम अटल बिहारी के सम्मान में अपना राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 17 Aug 2018, 4:20 PM IST

Union Jack flies

जिस देश ने कभी भारत को बनाया था गुलाम, आज अटल जी के सम्मान में झुकाया अपना राष्ट्रीय ध्वज

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से भारत ही नहीं दुनिया भर में शोक की लहर है। जिस ब्रिटेन ने कभी भारत को गुलाम बनाया था आज उसी देश ने अटल बिहारी के सम्मान में अपना राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया है। दिल्ली स्थित ब्रिटेन के दूतावास ने अटल बिहारी के सम्मान में अपना राष्ट्रीय ध्वज यूनियन जैक आधा झुका दिया है। ब्रिटेन के राजदूत की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस दुख की घड़ी में उनका देश भारत के साथ खड़ा है। ब्रिटेन ने अटल जी के शासनकाल में अपने देश के साथ रिश्तों को भी याद किया।

इन देशों ने भी जताया शोक

इसके अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, अमरीका, बंग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका समेत कई देशों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के निधन पर शोक जताया है। अटल जी के सम्मान में कई देशों ने अपने यहां राजकीय शोक भी घोषित किया हुआ है। इन देशों में अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान समेत अन्य देश शामिल हैं। पाकिस्तान का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में भाग लेने भारत आया हुआ है। पाकिस्तान के कार्यवाहक कानून और सूचना मंत्री अली जफर, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल समेत कई अधिकारी अंतिम संस्कार में शाामिल हुए। उधर, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दुख जताते हुए कहा है कि वह हमारे महान मित्र और बांग्लादेश में काफी सम्मानित नेता थे। इसके अलावा भारत स्थित अमरीकी दूतावास ने अपने शोक संदेश में कहा हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में अमरीका के साथ मजबूत भागीदार थे।

जापान और रूस ने भी जताया शोक

भारत का पुराना दोस्त रूस और जापान ने भी अटल बिहारी के निधन पर शोक जताया है। भारत में जापान के राजदूत हिरामत्सु ने कहा कि ऐसे महान नेता का निधन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि जापानऔर एशिया समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ी क्षति है। हिरामत्सु ने कहा,"जापान पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से बेहद दुखी हूं। उधर, रूस के राजदूत निकोले कुदाशेव ने अटल बिहारी वाजपेयी के मृत्यु पर शोक जताते हुए कहा कि हम हिज एक्सीलेंसी की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं।