जहाज के कमांडिंग ऑफिसर ब्रेट क्रोजियर के अनुसार कैरियर में क्वारंटीन और आइसोलेशन सुविधाएं नहीं हैं। इससे वायरस के फैलने का खतरा है। इस समय जो कोशिशें की जा रही हैं उससे वायरस के फैलने की रफ्तार में कमी तो आ सकती है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने 'निर्णायक फैसला' लेने और 4,000 सेलर्स को आइसोलेट करने की अपील की है। शिप पर क्रू के अलावा नेवल एवियेटर्स और दूसरे लोग भी हैं।