
नई दिल्ली। हम सभी जानते हैं कि हमारे लिए और समाज के लिए कानूनों का होना कितना जरूरी है। अगर कानून ना हो तो समाज में कई तरह की अराजकता फैल जाएगी और कई लोग अपनी समस्याओं को लेकर भटकते रहेंगे।
फिलीपींस में नहीं है तलाक पर कोई कानून
लेकिन दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां पर कुछ जरूरी कानून भी नहीं बनाए गए हैं। फिलीपींस में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला के पति ने उसे लगभग मार ही दिया था और वो अपने पति से तलाक लेना चाहती है। लेकिन फिलीपींस में तलाक पर कोई कानून नहीं होने से महिला को तलाक नहीं मिल पा रहा है। अलग रहने की चाहत रखने वाले पति-पत्नी कोर्ट में कानूनी रूप से अलग होने की अर्जी डालकर अलग तो हो सकते हैं, लेकिन कानूनी तौर पर उनकी शादी खत्म नहीं होती है।
फिलीपींस की तरह वैटिकन में भी नहीं है तलाक पर कानून
फिलीपींस की ही तरह वैटिकन में भी तलाक लेने की अनुमती नहीं है। यानी कि अगर आप इन दो शहरों में तलाक लेना चाहते हैं तो आपको यहां निराशा ही हाथ लगेगी तलाक नहीं।
ये है क्रिस्टा मनीला की कहानी
फिलीपींस की रहने वाली क्रिस्टा मनीला अपने पति के अत्याचारों से परेशान है। हालांकि वो पिछले आठ सालों से अपने पति से अलग रहती है लेकिन फिर भी उसे पति की तरफ से किसी भी तरह की कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलती। मनीला के पास दो बच्चे भी हैं और वो काम की तलाश में है, ताकि अपने बच्चों को पाल सके।
सीमित कानून के तहत से सकते हैं तलाक
मनीला का कहना है कि उसका पति शादी के बाद से उस पर रोज अत्याचार करता था, हर रोज उसे मारता-पीटता था। लेकिन वहां पर शादी को रद्द करने के सीमित कानून हैं। जैसे पागलपन या यौन संबंधी कोई बिमारी होने से ही तलाक ले सकते हैं। दुर्व्यवहार और बेवफाई वहां पर कोई वैध कारण नहीं हैं।
अपनी व्यथा बताते हुए मनीला बोली कि मेरी ही तरह ना जाने कितनी महिलाएं अपनी शादी से छुटकारा पाना चाहती है। लेकिन यहां का कानून उन्हें ऐसा करने की अनुमती नहीं देता है। मनीला ने यहां की कानून व्यवस्था से गुहार लगाई है कि जल्द ही उसकी समस्या पर उचित कदम उठाया जाए और पति से पैसे भी दिलवाए जाए, जिससे वो अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सके और उचित शिक्षा के लिए स्कूल भी भेज सके।
Published on:
16 Apr 2018 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
