
ग्लोबल प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (Linkedin) के जरिए हर मिनट में तीन लोगों को काम पर रखा जाता है। Microsoft के सीईओ सत्या नडेला का कहना है कि यह एप सुनिचित करता है कि नई सुविधाओं के माध्यम से करीब 4 करोड़ नौकरी चाहने वालों के लिए यह आसान हो सके और वे नए अवसर की तलाश कर सकें। बता दें कि इस एप के 72.2 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।
पिछने वर्ष की तुलना में दुगनी हुई कंटेंट देखने की अवधि
सीईओ ने कहा कि ज्यादातर पेशेवर अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए लिंक्डइन लर्निंग की ओर रुख कर रहे हैं। प्रत्येक सप्ताह 10 लाख से अधिक घंटे तक कंटेंट देखा जाता है और यह अवधि एक साल पहले की तुलना में दोगुना है। सत्या नडेला ने कंपनी एक इवेंट में पहली तिमाही अर्निंग कॉल के दौरान कहा कि मार्केटिंग समाधान के मद्देनजर लिंक्डइन पर विज्ञापनदाता की मांग पूर्व-कोविड के स्तर के दौरान करीब-करीब 40 प्रतिशत प्रति वर्ष तक वापस आ गई, क्योंकि मार्केटर्स व्यवसाय के लिए पेशेवरों से जुड़ने के लिए हमारे टूल का उपयोग करते हैं।
रीडिजाइन को लॉन्च किया
उन्होंने आगे कहा कि ऑर्गनाइजर्स ने लिंक्डइन सेल्स नेविगेटर और डायनेमिक्स 365 को कॉम्बिनेशन में टैप करना जारी रखा है। नडेला ने आगे कहा कि हमने सुव्यवस्थित सर्च और मैसेजिंग अनुभव के साथ स्टोरीज साझा करने और अन्य पोस्ट साझा करने के नए तरीकों के साथ सबसे महत्वपूर्ण रीडिजाइन को लॉन्च किया है।
बहुत कुछ नया
माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली लिंक्डइन पिछले महीने करीब पांच सालों के बाद एक नए रूप और अनुभव के साथ सामने आई। इसमें स्नैपचैट स्टोरीज, जूम, ब्लूजींस और टीम्स के साथ वीडियो इंटीग्रेशन, सर्च सुविधा के साथ बहुत कुछ नया है। इस महीने की शुरुआत में लिंक्डइन ने भारत में स्टोरीज फीचर लॉन्च किया, जो सदस्यों को 20 सेकंड की अवधि के लिए फोटो और वीडियो साझा करने की अनुमति देता है। यह यूजर के प्रोफाइल पर 24 घंटों के लिए नजर आता है।
Published on:
28 Oct 2020, 1:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.