अमेज़न के आने वाले इस सेल में सबसे ज्यादा 90% तक की छूट फैशन प्रोडक्ट्स पर दी जाएगी। इसके अलावा इन प्रोडक्ट्स पर 15% का अतिरिक्त कैशबैक भी दिया जाएगा। वहीं, होम और किचन के प्रोडक्ट्स पर 80% तक के डिस्काउंट के साथ 10% का कैशबैक भी मिलेगा। होम अप्लायंस प्रोडक्ट्स जैसे टीवी और टीवी स्टिक पर भी अच्छी छूट दी जाएगी। प्राइम नाउ ऐप के जरिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के ग्राहक सेल के दौरान लिए गए सामान को 2 घंटे के अंदर अल्ट्रा फास्ट डिलिवरी पा सकते हैं।