हाल में ही ख़बर आई थी की रिलायंस जियो जल्द ही देश की सबसे बड़ी केबल ऑपरेटर Hathway को खरीदने वाली है। वहीं, अब ख़बर है कि रिलायंस जियो केबल टीवी Den नेटवर्क्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने वाली है। रिलायंस Hathway में 51.3 फीसदी हिस्सेदारी करीब (2940 करोड़ रुपये) में और DEN नेटवर्क्स में 66 फीसदी हिस्सेदारी करीब (2045 करोड़ रुपये) में खरीदेगी। इसके जरिए अब रिलायंस जियो को अपने ब्रॉडबैंड नेटवर्क की कवरेज तेजी से बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा रिलायंस को इन कंपनियों की सर्विस से लेकर पहले से जुड़े कस्टमर्स का भी फायदा होगा। साथ ही Jio Giga Fiber यूजर्स को जल्द ही तेज और सस्ते इंटरनेट का लाभ भी मिलेगा।