नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी vodafone ने अपने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। कंपनी के ये दोनों प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए है, जिनकी कीमत 99 रुपये और 109 रुपये है। वोडाफोन का यह दोनों पैक उन यूजर्स के लिए है जो इंटरनेट से ज्यादा कॉलिंग और मैसेज सर्विस का उपयोग करते हैं। इनमें 109 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और एसएमएस का फायदा मिलेगा।