नई दिल्ली: अभी तक जब भी आप Facebook पर किसी नए दोस्त को ऐड करते हैं तब आपको 'नाउ कनेक्टिड ऑन मैसेंजर' वाला नोटिफिकेशन दिखाने लगता है। कई बार आप इस नोटिफिकेशन से परेशान भी हो जाते हैं। बता दें कि यह हर बार आपके फेसबुक ऐप पर दिखाई देता है जब आप किसी नए दोस्त को अपनी फ्रेंडलिस्ट में ऐड करते हैं। लेकिन अब आपको इस नोटिफिकेशन से और परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब फेसबुक ने इस फीचर को लेकर बड़ा बदलाव किया है।