नए लुक वाले इस वेबसाइट में यूज़र्स अपनी यात्रा की प्लानिंग के लिए क्लास-वाइज़, ट्रेन-वाइज़, डेस्टिनेशन वाइज़, डिपार्चर/अराइवल टाइम वाइज़ और कोटा-वाइज़ फिल्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं यूज़र्स बुक्ड हिस्ट्री के जरिए नए इंटरफेस के साथ कई सारे विकल्प चुन सकते हैं जैसे टिकट कैंसलेशन, टिकट प्रिंटिंग, रिक्वेस्ट फॉर ऐडिशनल एसएमएस, ऑल्टरनेटिव ट्रेन चुनना और अगर जरूरत है तो बोर्डिंग पॉइंट बदल देना। साथ ही नई साइट पर यूज़र्स को सिंगल स्क्रीन ट्रेन नंबर, ट्रेन का नाम, ओरिजिनेट और डेस्टिनेशन स्टेशन व उनके बीच की दूरी, अराइवल और डिपार्चर टाइम व यात्रा का समय जैसी सभी जानकारियां मिलेंगी। वहीं यूज़र्स के टाइम बचत के लिए बिना लॉगइन किए भी ट्रेन सर्च और सीट की उपलब्धता देखने वाले फीचर पेश किए गए हैं।