फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि सेल्फी के लिए सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा स्मार्ट ब्यूटी 3.0 और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम।यह ब्लैक, गोल्ड, लाइट ब्लू और रोज़ गोल्ड में मिलेगा।