नई दिल्ली: Samsung ने अपने दो स्मार्टफोन samsung galaxy a9 star और samsung galaxy a9 star lite को लॉन्च कर दिया है। कीमत की बात करें तो Galaxy A9 को ब्लैक और वाइट कलर में 2,999 चीनी युआन (करीब 31,600 रुपये) और Galaxy A9 Star lit को लाइट ब्लैक और ब्लू कलर में 1,999 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। दोनों फोनो को ग्राहक सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से 14 जून से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं इसकी बिक्री 15 जून से शुरू होगी।