
Flipkart Superr Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर्स
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Flipkart का Superr Sale 25 अगस्त यानी आज से शुरू हो गया है। कंपनी अपने इस सेल में ग्राहकों को कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस सेल में ग्राहक स्मार्टफोन से लेकर पावरबैंक, फ्रीज और स्मार्ट टीवी पर मिल रहे छूट का फायदा उठा सकते हैं। सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। हम आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट ले कर आए हैं, जिस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Asus Zenfone Max Pro M1: असूस के इस स्मार्टफोन के 3जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। दोनों वेरियंट्स की कीमत क्रमश 10,999 रुपये और 12999 रुपये है। फोन में 5000 एमएएच पावर वाली दमदार बैटरी दी गई है।
Moto Z2 Play: मोटोरोला के मोटो जेड2 की वास्तवीक कीमत 27,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन पर सेल के दौरान 9,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। फोन में स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर और 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Vivo V9: इस फोन की कीमत में कंपनी ने हाल में ही कटौती की थी, जिसके बाद इसकी कीमत 20,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन पर कंपनी 3,000 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर दे रही है।फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल मेमरी के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मैजूद है।
Honor 9N: हाल में ही लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन पर भी कंपनी 2,000 रुपये की छूट दे रही है। फोन के 3 जीबी रैम वेरियंट को 11,999 रुपये और 4 जीबी रैम वेरियंट फोन को 13999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Samsung galaxy on max: इस स्मार्टफोन की कीमत 16,990 रुपये है, जिसे आप 5,000 डिस्काउंट के साथ सिर्फ 11,990 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Published on:
25 Aug 2018 12:53 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
