
आपके स्मार्टफोन में है ये ऐप तो Free में भरवाएं 5 लीटर पेट्रोल
नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर शुरू किया है जिसके तहत अब ग्राहक फ्री में 5 लीटर पेट्रोल पा सकते हैं और इसके लिए उन्हें एक भी रुपये चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद एक ख़ास ऐप से पेमेंट करना पडेगा और ऐसा करने के बाद आपको वो पेट्रोल फ्री में दिया जाएगा।
जिस ख़ास ऐप की हम बात कर रहे हैं वो BHIM ऐप है जिससे पेट्रोल पंप पर पेमेंट करने पर आपको 5 लीटर पेट्रोल फ्री में दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को गाड़ी में मिनिमम 100 रुपए का पेट्रोल भरवाना होगा। अगर आप फ्री में पेट्रोल लेना चाहते हैं तो आपको पेट्रोल भरवाते वक्त BHIM ऐप के जरिए भुगतान करना होगा।
जानें क्या है भुगतान की प्रक्रिया
इस पूरी प्रक्रिया को पूरा कर के लिए आपको मिनिमम 100 रुपए का पेट्रोल भरवाना पड़ेगा। इसके बाद आपको इसका भुगतान भीम ऐप से करना पडेगा जिसके बाद आपको 12 डिजिट के ट्रांजैक्शन नंबर और तारीख को इस फॉर्मेट में 9222222084 पर एसएमएस के जरिए भेजना होगा। फ्री ऑफर के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ग्राहक टोल फ्री नंबर 1800228888 पर भी फोन कर सकते हैं।
एक ही मोबाइल नंबर से आप दो बार इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आपको बता दें कि SBI की तरफ से शुरू किए गए इस ऑफर के तहत हर रोज 10 हजार लकी कस्टमर्स को 5 लीटर तक पेट्रोल फ्री में पाने का मौका मिलेगा। यह ऑफर ऑफर 23 नवंबर रात 12 बजे तक ही रहेगा। ऐसे में अगर आप भी इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो आज ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर जाकर इस ऐप से पेमेंट करके इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
Published on:
21 Nov 2018 12:38 pm
