
कल से नया साल चालू होने वाला है। ऐसे में नए साल का सेलिब्रेशन (New Year Celebration) भी शुरू हो गया है। आज साल 2020 का अंतिम दिन है। ऐसे में गूगल (Google) ने साल के आखिरी दिन New Year Eve 2020 का डूडल (Doodle) बनाया है। बता दें कि गूगल हर खास मौके को सेलिब्रेट करता है। अब गूगल ने न्यू ईयर ईव 2020 का जो डूडल (New Year Eve 2020 Doodle) बनाया है, उसे पटाखे और बल्ब वाली लड़ी से सजाया है।
इसके साथ ही डूडल के ठीक बीच में एक घर का डिजाइन बना है, जिसमें घडी लगी हुई है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि गूगल ने किसी खास मौके को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है। गूगल अपने डूडल के जरिए हर खास मौके को सेलिब्रेट करता है।
क्लिक करते ही मिलेगी ये जानकारियां
गूगल ने न्यू ईवर ईव 2020 के लिए जो डूडल बनाया है, उसके बीच में घर की डिजाइन में एक घडी लगी है। स घड़ी के नीचे 2020 लिखा है। आप जैसे ही गूगल के इस डूडल पर क्लिक करेंगे तो यह आपको नए पेज पर ले जाएगा। इस नए पेज पर सेलिब्रेषन का एनिमेषन दिया गया है। साथ ही इस पेज पर न्यू ईयर ईव से जुड़े फैक्ट्स, आर्टिकल्स और अन्य जानकारियां दी गई हैं।
1998 में बनाया था पहला डूडल
बता दें कि गूगल लगभग पिछले 22 सालों से हर खास मौके को सेलिब्रेट करता आ रहा है। गूगल डूडल के जरिए गूगल अपने होम पेज को एक टेम्परेरी एनिमेषन के साथ रिप्लेस कर देता है। बता दें कि गूगल ने साल 1998 में पहली बार डूडल बनाया था। इसके बाद गूगल लगातार हर त्योहार, ऐतिहासिक घटना, किसी बड़े व्यक्ति की पुण्य तिथि या जन्मदिन डूडल के जरिए सेलिब्रेट करता है।
बता दें कि शुरूआत में गूगल का डूडल न तो एनिमेटेड फॉर्म में होता था और न ही उसे हाइपरलिंक किया जाता था। पहले गूगल डूडल में होवर टेक्स्ट का इस्तेमाल किया जाता था।
2010 से शुरू हुआ ऐनिमेटेड डूडल
बता दें ऐनिमेटेड फॉर्म में गूगल का डूडल साल 2010 से शुरू हुआ था। इसके बाद गूगल ने 2014 मे डूडल को हाइपरलिंक किया, जो उस घटना से संबंधित ऑनलाइन जानकारियां उपलब्ध कराता है। पहला ऐनिमेटेड डूडल महान वैज्ञानिक सर न्यूटन का बना था। बता दें कि गूगल 2019 तक 4,000 से ज्यादा रीजनल और इंटरनेशनल डूडल बना चुका है। 2014 से पहले ये संख्या 2,000 से ज्यादा थी।
Published on:
31 Dec 2020 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट
ट्रेंडिंग
