नई दिल्ली: अगर आप भी जीमेल यूज करते हैं तो सावधान हो जाएं, वरना कभी भी ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।दरअसल, जीमेल यूजर को गूगल मेल के नए फीचर को लेकर अलर्ट किया गया है। ऐसा क्योंकि गूगल के इस फीचर का फायदा ऑनलाइन धोखाधड़ी के लिए उठाया जा सकता है। आपको बता दें, कंपनी ने इसी साल अपनी नई डिजाइन पेश की थी, जिसमें कई सारें नए फीचर्स को जोड़ा गया था। इसमें 'कांफिडेन्शियल मोड' ऑप्शन में संदेशों का खुद जवाब देने के अलावा खुद ब खुद ईमेल को खत्म करनेे के भी फीचर हैं।