शाओमी के इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसके 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है और इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। आगर आप एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आप इस फोन को 250 रुपये महीने की बिना ब्याज की किस्त पर खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको इस फोन की कीमत का 25% पेमेंट पहले करना होगा और इसके बाद बाकी पेमेंट किस्त में करनी होगी। इसके अलावा अगर आप चाहे तो 375 रुपये महीने की 12 EMI का विकल्प और 667 रुपये महीने की 9 EMI का विकल्प चुन सकते हैं। साथ इस फोन को एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5% तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।