कंपनी की योजना है कि वो प्लेटफार्म से बाहर भी कस्टमर्स आैर विक्रेताआें को वित्तीय सेवाएं दे आैर वो अपना मुकाबला पेटीएम आैर बजाज फिनसर्व जैसी कंपनियों से भी करे। यही नहीं, छोटी बीमा याेजनाआें की सुविधा देने के लिए कंपनी कर्इ बीमा कंपनियों से भी हाथ मिला रही है। बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए इंटरव्यू में फिनटेक श्रेणी के उपाध्यक्ष रवि गरिकीपति ने कहा, 'हम अपने उपभाेक्ताआें के लिए विभिन्न प्रकार के वित्तीय समाधान देना चाहते हैं। प्रौद्योगिक आैर डाटा का इस्तेमाल कर इन उत्पादों को समावेशी, सरल आैर पारदर्शाी बनाया जाएगा। उपभोक्ताआें की गहरी समझ से हमें कर्ज जोखिम प्रोफाइल बनाने में मदद मिली है।'