16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनचाहे मेहमानों से छुटकारा दिलाएगा ये ऐप, आएगा बड़े काम

आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप बड़ी ही आसानी से फेक कॉल क्रिएट कर सकते हैं। ऐसे में आप जब चाहें फेक कॉल करके किसी भी जगह से बहाना बनाकर बाहर निकल सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vineet Singh

Nov 02, 2018

fake call app

अनचाहे मेहमानों से छुटकारा दिलाएगा ये ऐप, आएगा बड़े काम

नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि जब आप किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ होते हैं और आपको वहां से निकलने का मन करता है लेकिन आप वहां से वापस नहीं निकल पाते हैं ऐसे में आप सोचते हैं कि काश आपको कोई बुला ले और आप वहां से निकल जाएं तो ऐसे में आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप बड़ी ही आसानी से फेक कॉल क्रिएट कर सकते हैं। ऐसे में आप जब चाहें फेक कॉल करके किसी भी जगह से बहाना बनाकर बाहर निकल सकते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि आप किसी भी समय कैसे अपने स्मार्टफोन में फेक कॉल क्रिएट कर सकते हैं, इसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपको बस अपने स्मार्टफोन की मदद से एक एप्लिकेशन डाउनलोड करना है और इसे डाउनलोड करने के बाद आप आसानी से किसी भी समय अपने स्मार्टफोन में फेक कॉल कर सकते हैं। कुछ फोन्स में यह सुविधा पहले से मौजूद होती है तो वहीं कुछ में ऐप के जरिए इसे चालू किया जा सकता है। अगर आपके फोन में यह सुविधा नहीं है तो आप भी इसे अपने स्मार्टफोन में एक्टिव कर सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाकर फेक कॉल लिखिए। इस ऐप पर कॉलर के ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपनी पसंद का कोई नाम सेलेक्ट कर सकते हैं इसके बाद आप इस नाम की कॉल को शेड्यूल कर सकते हैं जिसके बाद ये कॉल उसी टाइम पर आपके स्मार्टफोन पर दिखाई देने लगेगी। इसके बाद आप आसानी से किसी को भी बहाना मार सकते हैं।