मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस ऐप के जरिए एफआईआर दर्ज कराई जा सकेगी। साथ ही आम आदमी के लिए इस ऐप पर पुलिस से संबंधित हर सहायता के लिए विकल्प होंगे। इसके अलावा किसी सामान के चोरी होने या गुम होने जैसी सूचना भी दर्ज कराई जा सकेगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गुमशुदा की तलाश, लावारिस लाश, इनामी अपराधी, चोरी हुए गाड़ियां और साथ ही पुलिस स्टेशन की भी जानकारी इस ऐप में उपलब्ध होगी।