नई दिल्ली: Whatsapp ने एक बार फिर नया फीचर लाया है, जो यूजर्स के बड़े काम का है। इस फीचर के आ जाने से यूजर्स का मोबाइल स्टोरेज और डेटा दोनों बचेगा। इस फीचर का नाम मीडिया विज़िबिलिटी है, जो Whatsapp ऐंड्रॉयड बीटा ऐप के 2.18.159 वर्जन पर मौजूद है। इसके अलावा एक नया कॉन्टेक्ट शॉर्टकट फीचर भी लाया गया है, जो खास करके Iphone यूजर्स के लिए है।