
Samsung Galaxy S20 And Galaxy S20 Plus
नई दिल्ली: Samsung Galaxy S20 और Galaxy S20 Plus खरीदने का अच्छा मौका है। ऑफर की बात करें तो ग्राहक अगर फोन का पेमेंट एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से करेंगे तो 6,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को गैलेक्सी बड्स महज 3,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी असल कीमत 11,990 रुपये रखी गयी है। गैलेक्सी एस20 सीरीज पर ये ऑफर 31 मार्च 2020 तक ही मिलेगा। कीमत की बता करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस20 की कीमत 66,999 रुपये और गैलेक्सी एस20 प्लस की कीमत 73,999 रुपये है।
Samsung Galaxy S20 specifications
सैमसंग गैलेक्सी एस20 में 6.2 इंच का इनफिनिटी ओ डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन क्वाड एचडी (1,440x3,200 पिक्सल) है। फोन में एक्सीनॉस 990 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.1 पर काम करता है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें पहला 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर, दूसरा एफ/ 2.2 अपर्चर व अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 64-मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 10-मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। स्मार्टफोन में डुअल-बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5, एनएफसी, स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी एटमस साउंड, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन जैसे फिचर्स दिए गए हैं और फोन 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Samsung Galaxy S20 Plus specifications
सैमसंग गैलेक्सी एस20+ के फीचर्स ज्यादातर सैमसंग गैलेक्सी एस20 से मिलता है। Samsung Galaxy S20 Plus में 4,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी एस20+ में 6.7 इंच का क्वाड-एचडी (1,440x3,200 पिक्सल) डायनमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलेगा। इसमें इनफिनिटी ओ होल-पंच है। कैमरा बिलकुल Samsung Galaxy S20 जैसा ही मिलेगा। फोन का डाइमेंशन 161.9x73.7x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम है।
Published on:
21 Mar 2020 05:51 pm
