13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amazon Fab Phones Fest सेल शुरू, यहां जानें प्रिमियम से लेकर बजट रेंज स्मार्टफोन्स की बेस्ट डील

OnePlus 6T पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट नो-कॉस्ट और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल रहा चार दिनों की इस सेल में फोन्स पर मिल रहा 40% तक का डिस्काउंट

2 min read
Google source verification
oneplus

Amazon Fab Phones Fest सेल शुरू, यहां जानें प्रिमियम से लेकर बजट रेंज स्मार्टफोन्स की बेस्ट डील

नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) पर Fab Phones Fest का आयोजन किया गया है। इस सेल की शुरुआत 10 जून यानी आज से हुई है जो 13 जून तक चलेगी। ग्राहक चार दिनों तक चलने वाले इस सेल में स्मार्टफोन्स पर 40% तक के छूट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा टोटल डैमेज प्रोटेक्शन, एक्सचेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का भी फायदा उठाया जा सकता है।

इस सेल में सबसे शानदार डिस्काउंट के साथ OnePlus 6T को लिस्ट किया गया है। इसके 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की डिस्काउंट कीमत 31,999 रुपये है। यहां हाल में ही लॉन्च हुए OnePlus 7 और OnePlus 7 pro को भी खरीदा जा सकता है। इनकी क्रमश: शुरुआती कीमत 32,999 और 48,999 रुपये है। इन दोनों ही स्मार्टफोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो खरीदारी के दौरान एसबीआई ( SBI ) बैंक के डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) की तरफ से 9,300 रुपये का फायदा दिया जा रहा है। साथ ही आप एक्सेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं।

यहां iphone XR और iPhone X को भी अच्छी छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इनकी कीमत 58,999 और 67,900 रुपये है। शाओमी के बेहतर सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन Redmi Y3 को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप बजट रेंज स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Redmi 6A , Redmi 7, Samsung Galaxy M10 , Honor 10 Lite, Vivo Y91i , oppo a5 , Honor 8C और Honor 9N जैसे स्मार्टफोन को 10,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इनकी कीमत क्रमश: 6,499, 7,999, 7,990, 9,999, 7,990, 9,990, 8,999 और 8,999 रुपये है। स्मार्टफोन्स के अलावा इस सेल में पावर बैंक को 4,999 रुपये के शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:हाई-स्पीड से चार्ज होकर पूरे दिन चलेगी आपके स्मार्टफोन की बैटरी, बस अपनाएं ये तरीका