17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amazon सेल: Samsung के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

सैमसंग ने अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की है जिसके तहत Samsung Galaxy Note 8, Galaxy S9, Galaxy On 5 Pro और Galaxy On 7 Pro पर आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है।
2 min read
Google source verification

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इंडिया फेस्टिवल सेल चल रहा है। इस सेल के दौरान कई सारे स्मार्टफोन्स पर आकर्षित डिस्कांउट दिया जा रहा है। इस सेल की शुरुआत 10 अक्टूबर से हुई है जो 15 अक्टूबर तक चलेगी। सैमसंग ने अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की है जिसके तहत Samsung Galaxy Note 8 , Galaxy S9, Galaxy On 5 Pro और Galaxy On 7 Pro पर आकर्षक डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy Note 8 स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स

Samsung Galaxy Note 8 की तो इसके 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 30,700 रुपये की छूट दी जा रही है। यानी इस फोन को आप मात्र 43,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इसपर बिना ब्याज वाली ईएमआई और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जा रहा है। वहीं पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 18,900 रुपये की छूट भी मिल रही है।

Samsung Galaxy S9 स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स

Samsung Galaxy S9 के 4 जीबी रैम /64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 19,510 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी इस फोन को 42,990 रुपये में अपना बना सकते है। वहीं 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 21,010 रुपये की छूट दी जा रही है। इसे अमेजन पर 44,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके टॉप वेरिएंट पर 22,010 रुपये की छूट दी जा रही है यानि यह फोन 48,990 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 18,900 रुपये की छूट मिलेगी।

Galaxy On 5 Pro स्पेसिफिकेशंस और ऑफर्स

सैमसंग के इस स्मार्टफोन को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। इस फोन मेें 5.00 इंच टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2 जीबी रैम और16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। इस फोन को छूट के साथ 5,990 में खरीदा जा सकता है।