
iPhone 12 Series
नई दिल्ली। Apple अपने नए स्मार्ट फोन iPhone 12 सीरीज को अब जल्द ही मार्केट में उतरने के लिए तैयार है इस नए स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर काफी लंबे समय से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अब कंपनी ने ग्राहकों के इस इंतजार को खत्म करते हुए iPhone 12 सीरीज को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि Apple iPhone 12 सीरीज को 13 अक्टूबर को पेश किया जाएगा।
बता दें कि कंपनी ने iPhone 12 की लॉन्च डेट सामने आने के बाद लॉन्चिंग के लिए इनविटेशन भेजना भी शुरू कर दिया है।
13 अक्टूबर को होगा iPhone 12 लॉन्च
मिली जानकारी के मुताबिक इस नए फोन को एक बड़े इंवेट के साथ Apple 13 अक्टूबर की सुबह 10 बजे भारत में लॉन्च कर देगा। Apple की तरफ से iPhone 12 की नई सीरीज की टैग लाइन Hi, Speed होगी। इसके साथ ही इसका लोगो भी अलग अलग शेड्स का बना होगा। जिसमें ऑरेंज को हाईलाईट किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एप्पल iPhone 12 को लॉन्च करने के बाद इसी सीरिज के चार और नए मॉडल पेश करेगा। जिनमें 5.4 इंच वाला iPhone 12 Mini, 6.1 इंच वाला iphone 12 और iphone 12 pro शामिल होगा। वही iphone 12 pro Max स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले साइज में आएगा।
Updated on:
07 Oct 2020 02:59 pm
Published on:
07 Oct 2020 02:54 pm
