
नई दिल्ली: Asus ZenFone Max M2 के दाम में 1000 रुपये की कटौती की गयी है। इस स्मार्टफोन के 3GB रैम व 32GB स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये हो गई है और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज को 9,499 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले फोन की कीमत 8,499 रुपये और 10,499 रुपये थी। हैंडसेट नई कीमत में फ्लिपकार्ट ( Flipkart )पर उपलब्ध है। अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस जेनफोन मैक्स एम2 में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है और स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। इसके अलावा रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।