23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस 1 मिनट में किसी भी Mobile का पासवर्ड ऐसे तोड़े

कई बार यूजर्स अपने फोन में पासवर्ड लगा कर भूल जाते हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
2 min read
Google source verification
digital payment

mobile

नई दिल्ली: इस टेक्नोलॉजी की दुनिया में अधिकतर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टफोन के जरिए यूजर्स कॉलिंग से लेकर बैंकिंग तक का सारा काम बड़ी आसानी से कर लेते हैं। साथ ही यूजर्स अपने कई पर्सनल फोटोज को भी स्मार्टफोन में सेव रखते हैं। ऐसे में हर कोई अपने फोन के स्क्रीन को पासवर्ड के जरिए लॉक कर के रखना चाहता है, जिसकी वजह से कोई उनके फोन के साथ छेड़छाड़ न कर सके। वहीं, कई बार यूजर्स अपने फोन में पासवर्ड लगा कर भूल जाते हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप मुफ्त में बस कुछ ही समय में किसी भी एंड्रॉयड फोन का पासवर्ड तोड़ सकते हैं।

1. इसके लिए सबसे पहले आपको अपना फोन Reset करना होगा। ध्यान रहे, मोबाइल Reset करने से पहले आप अपना Memory Card बाहर निकाल लें इसकी वजह से आपका सारा डाटा सेव रहेगा।

2. जब आप अपना Memory Card निकाल देंगे तब आप अपने फोन का Switch On Off करने वाला बटन और Volume कम करने वाले बटन को एक साथ दबाएं।

3. इसके बाद आप कुछ ही सेकंड में देखेंगे की आपका फोन ऑन होने की जगह एक नया स्क्रीन खुल गया है। इस स्क्रीन पर आपको Wipe data/factory reset लिखा हुआ दिखाई देगा।

4. इस स्क्रीन पर आप अपने Volume बटन की मदद से उपर नीचे कही भी जा सकते हैं और पावर बटन से किसी भी विकल्प को सेलेक्ट कर सकते हैं। यहां आपको Wipe data/factory reset लिखा हुआ दिखाई देगा, जिसे आपको पावर बटन की मदद से सेलेक्ट करना होगा।

5. ऐसे करने के 2-4 मिनट के बाद आप देखेंगे की आपका मोबाइल फोन Reset हो गया है। इसके बाद आप अपने फोन को आसानी से खोल सकते हैं। हालांकि, आपके Memory Card का सारा डाटा तो सेव रहेगा लेकिन फोन में मौजूद सारा डाटा डिलीट हो जाएगा।