
Flipkart Big Billion Days Sale: मात्र 29,990 रुपये में मिल रहा Samsung Galaxy S8, जानें अन्य ऑफर्स
नई दिल्ली: देश में होने वाले फेस्टिव सीजन को देखते हुए ई-कॉमर्स साइट Flipkart जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए सेल का आयोजन करने जा रहा है। कंपनी के इस सेल का फायदा ग्राहक10 अक्टूबर से लेकर 14 अक्टूबर तक उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर होने वाले बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान कई सारे स्मार्टफोन्स को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। पिछले साल लॉन्च हुए प्रिमियम हैंडसेट samsung Galaxy S8 को मात्र 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 49,990 रुपये है, जिस पर फ्लैट 20,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा
Samsung Galaxy S8 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का इंफिनिटी एड्ज डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन (1440 x 2960 पिक्सल) का है। इस स्मार्टफोन में एग्जिनॉस 8895 प्रोसेसर दिया गया है जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन में मौजूद स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है। वहीं, इसमें फ्लैश की भी सुविधा दी गई है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
Flipkart Big Billion Days Sale
Updated on:
06 Oct 2018 10:55 am
Published on:
06 Oct 2018 10:55 am
