16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flipkart सेल का आज आखिरी दिन, मात्र 5,799 रुपये में मिल रहा 14,999 रुपये वाला ये जबरदस्त स्मार्टफोन

इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है। हम आपके लिए सेल के आखिरी दिन का बेस्ट डिल ले कर आए हैं।
2 min read
Google source verification
xiaomi

Flipkart सेल का आज आखिरी दिन, मात्र 5,799 रुपये में मिल रहा 14,999 रुपये वाला ये जबरदस्त स्मार्टफोन

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे Big Shopping Days सेल का आखिरी दिन है। कंपनी के इस सेल की शुरुआत 6 दिसंबर को हुई थी जो 8 दिसंबर यानी आज समाप्त होने जा रही है। इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है। हम आपके लिए सेल के आखिरी दिन का बेस्ट डिल ले कर आए हैं।

Samsung Galaxy On8

हमारी लिस्ट में पहला नंबर Samsung Galaxy On8 का आता है। सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 19,990 रुपये है। इस पर 12,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबीट का इस्तेमाल खरीदारी के लिए करते हैं तो उन्हें 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही हैंडसेट को 1,444 रुपये नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Poco F1

स्मार्टफोन को 5000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 14,900 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबीट पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसमें 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है। xiaomi poco f1 एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर चलता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और रियर में 12 व 5 मेगापिक्सल का दो कैमरा दिया गया है। रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस/ एजीपीएस और ग्लोनास जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro

स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के साथ आता है। दोनों पर 2000 रुपये का डिस्काउंट है तो वहीं दोनों वेरिएंट को 12,999 और 14,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट इस दौरान एडिशनल डिस्काउंट दे रहा है जो 7200 रुपये का है। मतलब 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को यूजर्स 5,799 रुपये में खरीद सकते हैं तो वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज को यूजर्स 7,799 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 5.9 इंच की फुल HD स्क्रीन दी गई है। फोटोग्राफी के लिए 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।