2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flipkart Women Day सेल, काफी सस्ते में मिल रहा Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन

Flipkart Women Day सेल की शुरुआत यहां जाने सेल के बेस्ट डील्स Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर मिल रही भारी छूट

2 min read
Google source verification
nokia

Flipkart Women Day सेल, काफी सस्ते में मिल रहा Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन

नई दिल्ली:Flipkart ने Women Day सेल का आयोजन किया है। इस सेल की शुरुआत 7 मार्च यानी आज से हो चुकी है, जो 8 मार्च यानी कल तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही छूट पर मिल रहे प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स का लाभ भी उठाया जा सकता है। हम आपके लिए इस सेल की सबसे बेस्ट डील ले कर आए हैं। यहां Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर अच्छी छूट दी जा रही है।

Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus कीमत और ऑफर्स

Nokia 5.1 Plus को भारत में 13,199 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब इस सेल के दौरान ग्राहक इस हैंडसेट के 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस पर 8,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक इसे 1,500 रुपये शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Nokia 6.1 Plus के 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक सेल के तहत 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन पर 13,750 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहक 6.1 Plus को 2,334 रुपये शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। दोनों ही डिवाइस की खरीदारी पर एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5% की छूट दी जा रही है।

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस फोन में 5.8 इंच फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में भी डु्अल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

स्मार्टफोन में 5.8-इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है, जिसका अस्पेक्ट रेशयो 19:9 का है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Adreno 509 GPU है। यह फोन 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है और इसमें लेटेस्ट एंड्रॉयड 9 पाई के भी अपडेट्स मिल जाएंगे। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। फोन में 3060 एमएएच की बैटरी दी गई है।