
वीडियो कॉलिंग के शौक़ीनों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं ये धाकड़ फोन
नई दिली: स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपने मच अवेटेड स्मार्टफोन Realme U1 को हाल में लॉन्च किया गया था जिसे लेकर ग्राहकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर लगाया गया है। ये प्रोसेसर प्रोसेसर्स से बिलकुल अलग है। दरअसल यह प्रोसेसर इस फोन को ख़ास बनाता है। यह स्मार्टफोन AI को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि ये स्मार्टफोन वीडियो कॉलिंग के लिए सबसे बेहतरीन है और इसके पीछे वजह क्या है वो भी हम आपको इस खबर में बताने जा रहे हैं।
इस प्रोसेसर का है कमाल
आपको बता दें कि Helio P70 प्रोसेसर को AI यानि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। इसका मतलब ये है कि AI से जुड़े जितने भी काम है वो बेहतरीन तरीके से होंगे। अगर आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग करते हैं तो ये प्रोसेसर आपके वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा और अगर आपके स्मार्टफोन में नेटवर्क अगर ठीक से भी नहीं आ रहा है तो फोन में आपका वीडियो इंटरप्ट नहीं होगा क्योंकि कम बैंडविद में भी इस फोन में बेहतरीन वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।
अक्सर स्मार्टफोन चलाते या फिर इसे चार्ज करते समय गर्म हो जाते हैं लेकिन Realme U1 के साथ ऐसी कोई भी समस्या पेश नहीं आएगी क्योंकि Helio P70 प्रोसेसर किसी भी तरह का लोड पड़ने पर भी अच्छी और स्मूथ तरीके से काम करता है जिससे ये स्मार्टफोन गर्म नहीं होता है। Realme U1 में आपको इस प्रोसेसर की वजह से बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन काफी कम बैटरी का इस्तेमाल करता है इसलिए इसे जल्दी-जल्दी चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Published on:
08 Dec 2018 03:40 pm
