Google Pixel 3XL पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर्स
नई दिल्ली: देश की लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर Mobile Bonanza Sale की समाप्ती हाल में ही हुई है। अगर आप इस सेल के दौरान कोई प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने चुक गए हैं तो कोई बात नहीं। क्योंकि अब Google Pixel 3XL को छूट के साथ यहां लिस्ट किया गया है। इसके अलावा ग्राहक स्मार्टफोन की खरीदारी पर कई ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।
Google Pixel 3XL कीमत और ऑफर्स
Google Pixel 3XL के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस वेरिएंट को 83,000 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब छूट के बाद ग्राहक इसे 54,999 रुपये में खरीद सकते है। फोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो खरीदारी के दौरान एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 17,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 3XL स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
Google Pixel 3XL में 6.3 इंच का क्वाड एचडी प्लस फ्लेक्सिबल ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेज्यूलेशन (1440x2960 पिक्सल) है। पावर के लिए फोन में 3430 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें भी 8 मेगापिक्सल का डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। वहीं, फोन के बैक पर एक ही कैमरा दिया गया है जो 12.2 मेगापिक्सल वाला है। गूगल के दोनों स्मार्टफोन सिंगल सिम वाले हैं और वॉटर डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आते हैं।
Published on:
23 Jun 2019 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
