9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Samsung Galaxy M40 ऑनलाइन ओपन सेल में उपलब्ध, मात्र 16,249 रुपये में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy M40 को ओपन सेल में खरीदने का मौका 3,750 रुपये का मिलेगा कैशबैक JIO की तरफ से 4G डबल डाटा का मिलेगा फायदा

less than 1 minute read
Google source verification
Samsung Galaxy M40

Samsung Galaxy M40 ऑनलाइन ओपन सेल में उपलब्ध, मात्र 16,249 रुपये में खरीदने का मौका

नई दिल्ली:सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M40 को अब ओपन सेल में ऑनलाइन बेचा जा रहा है। ग्राहक फोन को Amazon India ( अमेजन ) और Samsung.com से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 19,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें- PUBG Lite के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे मिलेगा एक्सेस और जीतें प्राइस

Samsung Galaxy M40 पर कई तरह के ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इसके तहत रिलायंस जियो की तरफ से ग्राहकों को 4G डबल डाटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया के यूजर्स को 255 रुपये के रिचार्ज पर 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यानी ग्राहक इस स्मार्टफोन को 16,249 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन Midnight Blue और Seawater Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Huawei Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy M40 में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस TFT LCD इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन (2340×1080) पिक्सल है और एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- 17,249 रुपये में Xiaomi Poco F1 खरीदने का खास मौका, जानिए फीचर्स व ऑफर

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 32 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के कैमरे मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।