16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से ऑफलाइन बिकेगा Huawei P30 Lite, 2,990 रुपये का ईयरफोन मिलेगा FREE

Huawei P30 Lite ऑफलाइल सेल के लिए उपलब्ध हैंडसेट को क्रोमा स्टोर से खरीद सकते हैं ग्राहक 2.2GB हाई-स्पीड डाटा और 2,200 का मिलेगा कैशबैक
2 min read
Google source verification
Huawei P30 Lite

आज से ऑफलाइन बिकेगा Huawei P30 Lite, 2,990 रुपये का ईयरफोन मिलेगा FREE

नई दिल्ली:Huawei P30 Lite को आज से भारत में ऑफलाइल स्टोर पर बेचा जाएगा। इस हैंडसेट को ग्राहक क्रोमा स्टोर से खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन की बाजार में सीधी टक्कर Samsung Galaxy A50 से है। क्योंकि इन दोनों ही फोन के ज्यादातर फीचर्स एक-दूसरे से मिलते हैं। ऑफर की बात करें तो ऑफलाइन हैंडसेट की खरीद पर ग्राहकों को 2.2GB हाई-स्पीड डाटा और 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अगर आप ने फोन को पहले ही बुक करा रखा है तो Boat Rocker 255 का ईयरफोन भी फ्री में मिलेगा, जिसकी कीमत 2,990 रुपये है।

यह भी पढ़ें- लाखों लोग घर बैठे इन ऐप्स से कमा रहे हैं पैसे, आपको भी Free में होगा ये मुनाफा

कीमत

Huawei P30 Lite के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये है और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये रखी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं। इस फोन को ग्राहक Midnight Black और Peacock Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Amazon Honor Days Sale, 9000 से कम कीमत में खरीदें Honor 9 Lite

फीचर्स

Huawei P30 Lite के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.15 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और फोन EMUI 9.0.1 पर काम करता है, जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। इस स्मार्टफोन में Kirin 710 SoC का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए फोन में 3,340mAh की बैटरी दी गयी है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: अब वेंडिंग मशीन से खरीद सकेंगे Xiaomi के स्मार्टफोन

कैमरा

Huawei P30 Lite में फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से पहला 24MP मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इन कैमरों की खासियत है कि इसमें 50X जूम दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है।