
Huawei Y9 (2019) आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
नई दिल्ली:Huawei Y9 2019 को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्चिंग इवेंट को Amazon पर लाइव देख सकते हैं। हैंडसेट को वियतनाम में ब्लैक, ब्लू और ऑरोरा पर्पल कलर में लॉन्च किया जा चुका है। बता दें कि Huawei Y9 (2019) पिछले साल लांच हुए Huawei Y9 (2018) का ही अपग्रेडेड वर्जन है। फिलहाल भारत में इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
Huawei Y9 2019 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है और इसमें 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन है। फोन का आस्पेक्स रेशियो 19:5:9 है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोर्रिला ग्लास दिया गया है। फोन ऐंड्रॉयड 8.1 ऑरियो ऑपरेटिंग सिस्टम ओएस पर काम करता है और इसमें ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
Huawei Y9 2019 को दो रैम वेरिएंट में उतारा जा सकता है। इसमें 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए 400जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन में पावर के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गयी है।
अगर फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के रियर में दो कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा LED फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल व दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए भी दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला 13 मेगापिक्सल व दूसरा 2मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। माना जा रहा हैं कि कंपनी भारत में इस फोन की कीमत 20,000 रुपये के करीब रखेगी।
Published on:
10 Jan 2019 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
