इसके अलावा कंपनी 399 रुपये वाले प्लान पर 100 फीसदी का कैशबैक दे रही है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल AJIO में कर सकते हैं। हालांकि यह कैशबैक ऑफर आपको कूपन के तौर पर मिलेगा। एक बात और इसका लाभ लेने के लिए आपको 30 जनवरी 2019 से पहले रीचार्ज कराना होगा तभी कूपन मिलेगा। कूपन MyJio ऐप में रीचार्ज कराने के 72 घंटो के अंदर क्रेडिट हो जाएंगे। यूजर्स My Coupons सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। हालांकि इस कूपन का इस्तेमाल AJIO से 1,000 रुपये की शॉपिंग पर ही कर सकते हैं। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इसमें हर दिन 1.5 जीबी डेटा, बिना किसी FUP के अनलिमिटेड कॉलिंग और लोकल व STD मैसेज मिलता है।