5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Airtel के ये 5 प्लान Jio को चटाएंगे धूल, 90 दिनों की वैधता के साथ सबकुछ अनलिमिटेड

आज Airtel के प्लान पर चर्चा करेंगे, जिसमें यूजर्स को हर दिन 2 जीबी डेटा और 90 दिनों की वैधता दी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 5 Jan 2019, 5:43 PM IST

airtel

Airtel के ये 5 प्लान Jio को चटाएगा घूल, 90 दिनों की वैधता के साथ सबकुछ अनलिमिटेड

नई दिल्ली: इन दिनों टेलिकॉम कंपनियों में डेटा वार जारी है। इसी कड़ी में आज हम आपको यह बताएंगे कि आखिर में airtel के वो कौन से प्लान है ,जिसमें यूजर्स को 2जीबी डेटा और 90 दिनों की वैधता दी जा रही है।साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज का भी लाभ मिलता है। कंपनी का यह प्लान यूजर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

Airtel के 245 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को हर दिन 4G 2जीबी डाटा, 245 रुपये के टॉकटाइम मिलेगा और इसकी 84 दिनों की वैधता है। वहीं 399 रुपये वाले Airtel के प्लान में ग्राहकों को हर दिन 4G 1जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज का लाभ मिलता है और इसकी वैधता 84 दिनों की है।

448 वाले डेटा प्लान में ग्राहकों को 82 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा हर दिन 4G 1.5जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज का लाभ मिलता है। अब बात करते हैं Airtel के 509 वाले पैक की तो इसकी वैधता 90 दिनों की है और इसमें हर दिन 4G 1.4जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज मिलता है। इसके अलावा 199 रुपये का भी प्लान है, जिसमें हर दिन 4G 1.5जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज का लाभ मिलता है और इसकी वैधता 28 दिनों की है।

गौरतलब है कि कंपनी ने अपना नया प्लान भी पेश किया है, जिसकी कीमत 76 रुपये है और इसकी वैधता 28 दिनों की है। हालांकि इस प्लान को रीचार्ज सिर्फ नए यूजर्स करा सकते हैं। अगर आप एयरटेल का सिम ले रहे हैं तो My Airtel App या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रीचार्ज करा सकते हैं।

Airtel के इस प्लान का नाम नया फर्स्ट रीचार्ज (FRC) है। इसी के साथ 76 रुपये वाला प्लान 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये वाले प्लान में शामिल हो गया है। एयरटेल के नए प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 एमबी 2जी/ 3जी/4 जी डेटा मिलेगा। वहीं वॉयस कॉल के लिए 60 पैसे प्रति मिनट चार्ज करने पड़ेंगे।