5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Huawei Y9 Prime (2019) 1 अगस्त को होगा भारत में लॉन्च, यहां होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

Huawei Y9 Prime (2019) ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस Amazon पर होगी Huawei Y9 Prime (2019) की बिक्री यहां जानें इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 24 Jul 2019, 9:47 AM IST

huawei

नई दिल्ली:Huawei के पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले स्मार्टफोन Y9 Prime ( 2019 ) को भारत में 1 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक पेज भी बनाया है जिसमें इसकी लॉन्चिंग डेट की जानकारी दी गई है। यह स्मार्टफोन huawei y9 prime ( 2018 ) का अपग्रेड वर्जन है।

यह भी पढ़ें: Hotstar, Netflix, Amazon Prime Video, Alt Balaji और Zee5 के बेस्ट प्लान, देखिए लिस्ट

Huawei Y9 Prime (2019) स्पेसिफिकेशंस

Huawei Y9 Prime (2019) के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.59-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080 x 2340) पिक्सल है। फोन में कंपनी का HiSilicon Kirin 710 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो Mali-G51 MP4 GPU के साथ आता है। Huawei Y9 Prime (2019) को 4 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। अब देखना यह होगा की भारत इसे किस वेरिएंट के साथ पेश किया जाता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड कस्टम OS पर रन करता है।

यह भी पढ़ें:मुकेश अंबानी का ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ऑनलाइन टू ऑफलाइन मॉडल पर करेगा काम, डिस्काउंट और कैशबैक का मिलेगा फायदा

Huawei Y9 Prime (2019) कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Huawei Y9 Prime (2019) के बैक में तीन कैमरा है जिसमें पहला 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि पॉप-अप सेल्फी कैमरा ऊपर आने में केवल 1 सेकंड लेता है। स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो USB Type-C पोर्ट के साथ आता है।

यह भी पढ़ें:Airtel यूजर्स फ्री में कर सकते हैं 1 साल का कोई भी कोर्स, ईडी टेक शॉ एकेडमी के साथ की साझेदारी