
Hotstar, Netflix, Amazon Prime Video, Alt Balaji और Zee5 के बेस्ट प्लान, देखिए लिस्ट
नई दिल्ली: इन दिनों लोगों को टीवी देखने से ज्यादा वीडियो स्ट्रिमिंग ऐप देखना पसंद आता है। चलिए आज आपको Hotstar , Netflix , Amazon Prime Video , Alt Balaji और Zee5 के प्लान के बारे में बताते हैं ताकि आपको पैक चुनने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और अनलिमिटेड वीडियो कंटेंट का लुत्फ उठा सकें।
Hotstar
भारत में सबसे पॉपुलर वीडियो स्ट्रिमिंग ऐप Hotstar है। इसके जरिए यूजर्स IPL समेत कई मैच को लाइव देख सकते हैं। इसमें कंपनी अपने यूजर्स को दो तरह का subscription देती है, जिसमें Hotstar Premium और Hotstar VIP शामिल है। Hotstar Premium के दो प्लान है। इसमें पहला 299 रुपये का मंथली पैक है और दूसरा 999 रुपये का सालान प्लान है। वहीं Hotstar VIP में यूजर्स को 365 रुपये का सालाना प्लान मिलेगा।
Netflix
वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ( Netflix ) जल्द ही अपना सबसे सस्ता प्लान पेश करने वाला है। मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 250 रुपये का नया प्लान लॉन्च करने वाला है, जिसकी वैधता 1 महीने की होगी। बता दें कि नेटफ्लिक्स की शुरुआती कीमत 500 रुपये है, जिसमें यूजर्स को 1 महीने की वैधता मिलती है और इसमें सिर्फ एक ही यूजर्स HD कंटेंट देख सकता है। वहीं 650 रुपये का भी एक प्लान है जिसमें दो यूजर्स एक साथ HD कंटेंट देख सकते हैं। इसके अलावा 800 रुपये का भी प्लान है जिसकी वैधता एक महीने की है और इसमें एक साथ चार लोग लॉगिंग करके वीडियो देख सकते हैं।
Amazon Prime
डिजिटल वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा देने वाली अमेजन प्राइम के अगर प्लान की बात करें तो हर महीने की सर्विस के लिए यूजर्स को 129 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि सालाना सब्सक्रिप्शन के लिए 999 रुपये का प्लान लेना होगा। इस ऐप पर यूजर्स नए-पुराने वेब सीरीज और फिल्म देख सकते हैं।
Zee5
Zee5 ऐप Indian television network द्वारा पेश किया गया है। इस ऐप में भी यूजर्स को दो तरह के प्लान मिलेंगे, जिसमें 99 रुपये का मंथली और 999 रुपये का सालाना पैक शामिल है। इसमें यूजर्स को फ्री में Gaana+ का मंथली सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। बता दें कि Gaana+ का मंथली प्लान 198 रुपये का है। इसके अलावा Zee5 मंथली रीजनल पैक 49 रुपये का है।
SonyLIV
Sony ने SonyLIV ऐप लॉन्च किया है, जहां यूजर्स आसानी से ऑनलाइन सोनी टीवी के सभी शो देख सकते हैं। इसके अलावा movies, sports प्रोग्राम भी देख सकते हैं। भारत में इसके प्लान की शुरुआती कीमत 29 रुपय है। फिलहाल भारत में इसके चार सब्सक्रिप्शन प्लान है। इसमें सप्ताहिक प्लान 29 रुपये, मंथली प्लान 99, 6 महीने वाले प्लान की कीमत 299 रुपये है और सालाना प्लान 499 रुपये का है।
Alt Balaji
अल्ट बालाजी अपने संवेदनशील कंटेंट की वजह से यूजर्स के काफी पॉपुलर है। अगर कंपनी के प्लान की बात करें तो यूजर्स को दो तरह का प्रीमियम पैक देती है। इसमें पहला प्लान 100 रुपये है जो तीन महीने की वैधता के साथ है। वहीं दूसरा प्लान 300 रुपये का है जो एक साल की वैधता के साथ है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
22 Jul 2019, 5:54 PM IST
Published on:
22 Jul 2019, 3:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allऐप वर्ल्ड
गैजेट




