5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro की आज पहली फ्लैश सेल, जानिए ऑफर्स

Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro की आज पहली सेल Mi.com या Flipkart से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 22 Jul 2019, 10:53 AM IST

 Redmi K20 Pro

Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro की आज पहली फ्लैश सेल, जानिए ऑफर्स

नई दिल्ली:Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro को आज पहली बार फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। ग्राहक फोन को Mi.com या Flipkart से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन को गेम लवर को ध्यान में रखकर पेश किया गया है ताकि बिना किसी रुकावट के हैवी गेम खेल सकें। इसमें 8 लेयर कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। अगर ऑफर की बात करें तो रेडमी के20 सीरीज के साथ 999 रुपये का प्रीमियम हार्ड कवर फ्री मिलेगा। साथ ही एयरटेल यूजर्स को डबल डेटा ऑफर मिलेगा, जिसके लिए 249 रुपये या 299 रुपये का प्लान रीचार्ज कराना होगा।

कीमत

Redmi K20 Pro को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत क्रमश: 27,999 रुपये और 30,999 रुपये हो सकती है। Redmi K20 को 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम व 128GB जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है और इनकी कीमत क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये रखी जा सकती है।

Redmi K20 Pro

इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए तीन AI रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में wifi 802.11AC, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और NFC सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Share Market Opening: शेयर बाजार खुलते ही 25 मिनट में निवेशकों को 1.50 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

Redmi K20

इस हैंडसेट में Redmi K20 Pro जैसे ही फीचर्स है, लेकिन इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।