25 मिनट में 1.50 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
शेयर बाजार में गिरावट की वजह से आज सुबह ही निवेशकों को मात्र 25 मिनट में 1.50 लाख करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ चुका है। वास्तव 9 बजकर 40 मिनट पर सेंसेक्स 380 अंकों के आसपास गिरावट पर था। उस समय बीएसई का मार्केट कैप 1,43,86,302.27 करोड़ पर आ चुका था। जबकि शुक्रवार को सेंसेक्स बंद होने के बाद बीएसई का मार्केट कैप 1,45,34,758.53 करोड़ रुपए था। ऐसे में दोनों दिनों का अंतर 1.48 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का है। यही अंतर निवेशकों का नुकसान है।