
भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रेंडिंग Smartphones, जानिए कीमत व फीचर्स
नई दिल्ली: हर दिन नए-नए smartphone लॉन्च हो रहे है, जिसमें ग्राहकों को शानदार कैमरा और दमदार फीचर्स व स्पेसिफिकेशन दिए जा रहे हैं, लेकिन इन सबके बाद भी बाजार में कुछ ऐसे स्मार्टफोन है जो आज भी लोगों के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं। इसमें सैमसंग ( Samsung ), शाओमी ( Xiaomi ), रियलमी ( Realme ) और वनप्लस ( OnePlus ) के स्मार्टफोन शामिल है। चलिए आज हम आपको विस्तार से कुछ स्मार्टफोन की जानकारी देते हैं, जो अपने क्वालिटी की वजह से जाने जाते हैं।
Redmi Note 7 Pro
इस Smartphone में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए बैक में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।
यह भी पढ़ें- Xiaomi Redmi K20 और Redmi K20 Pro की आज पहली फ्लैश सेल, जानिए ऑफर्स
Redmi K20 Pro
इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज 27,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गयी है। इसमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए 3 AI रियर कैमरा है, जिसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Realme X
इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इस Smartphone में 6.53 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर काम करता है और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 3765mah की बैटरी दी गई है, जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए रियर 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।
Oneplus 7 pro
इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज को 57,999 रुपये रखी गयी है। इसमें 6.7 इंच का QHD+ फ्लूइड ऐमोलेड डिस्प्ले है और ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर काम करता है। फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus 7 pro के रियर में 48 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का कैमरा है और सेल्फी के 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4000 एमएएच बैटरी दी गई है और जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Asus 6Z
इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये रखी गयी है। Asus 6z में 6.4 इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले है और स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ट ZenUI 6 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 48 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं रियर कैमरे को ही फ्रंट में सेल्फी के लिए पॉप-अप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोट करती है।
Samsung Galaxy M30
सैमसंग गैलेक्सी एम30 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,900 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये है। फोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है और इसमें एक्सिनोस 7904 ऑक्टा-कोर SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल, दूसरा 5 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
22 Jul 2019, 12:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट




