ओप्पो के3 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपये रखी गयी है। ग्राहक अमेजन या फिर कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से फोन को खरीद सकते हैं। ऑफर की बात करें तो फोन का भुगतान अगर अमेजन पे से करते हैं तो 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं एक्सिस बैंक क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Reliance Jio की तरफ से 7,050 रुपये का बेनिफिट भी मिलेगा।