रिपोर्ट की माने तो कंपनी के B2B प्लेटफॉर्म के लिए एक ऐप को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए व्यापारियों को जियो प्राइम का मेंबरशिप लेना होगा, जिसके बाद वह किराना सामान, फल और सब्जी को ऐप से ऑडर कर सकेंगे। जियो प्राइम के जरिए ये व्यपारी दूसरे सप्लायर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के मुकाबले सस्ते में समान खरीद पाएंगे। इतना ही नहीं उन्हें कैशबैक और अन्य डिस्काउंट ऑफर्स का फायदा मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए उन व्यापारियों को मदद मिलेगी, जिनके ग्राहक जियो के यूजर्स होंगे।