5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Infinix Days सेल: शानदार ऑफर्स के साथ इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

चार दिनों की इस सेल में सस्ते में खरीद सकते हैं ये स्मार्टफोन्स एक्सचेंज ऑफर के तहत मात्र 49 रुपये में मिल रहा स्मार्टफोन Axis बैंक के कार्ड पर मिल रहा 10% का डिस्काउंट

3 min read
Google source verification
infinix

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) पर Infinix Days सेल के आयोजन किया गया है। इस सेल की शुरुआत 1 अप्रैल यानी से आज से हो गई है, जो 4 अप्रैल तक चलेगी। चार दिनों की इस सेल में ग्राहकInfinix के कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा भी ग्राहक मिल रहे कई ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। आइए जानते हैं किन-किन स्मार्टफोन्स पर कितनी छूट और क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

note

Infinix Note 5 इस स्मार्टफोन को ग्राहक 3,000 रुपये की छूट के साथ 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन को 2,667 रुपये महीने के नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। साथ ही 7,350 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर ग्राहक खरीदारी के दौरान एक्सिस बैंक के बज क्रैडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10% की छूट मिलेगी। इसमें 5.99 इंच का FHD + डिस्प्ले दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

stylus

Infinix Note 5 Stylus इस स्मार्टफोन को 4,000 की छूट के साथ 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन को 2,167 रुपये महीने के नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 11,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही एक्सिस बैंक के बज क्रैडिट कार्ड पर 10% की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 5.93 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 16-16 मेगापिक्सल का फ्रंट और बैक कैमरा है। पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

smart

Infinix Smart 2 इस स्मार्टफोन को सबसे कम कीमत 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 4,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा 1,667 रुपये का नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है। साथ ही एक्सिस बैंक के बज क्रैडिट कार्ड पर 10% की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। Infinix के इस फोन में 5.45 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 3050 एमएएच की बैटरी दी गई है।

hot

Infinix Hot S3X इसे डिस्काउंट के तहत 6,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो फोन पर 6,950 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सिस बैंक के बज क्रैडिट कार्ड पर 10% की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। साथ ही ग्राहक हैंडसेट को 2,333 रुपये महीने के नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। इसमें 6.2 इंच का HD + डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।