16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुए ये 3 जबरदस्त स्मार्टफोन्स, जानें खासियत

इनमें A45 की कीमत 5,999 रुपये, A22 की कीमत 5499 रुपये और A22 Pro को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
2 min read
Google source verification
itel

सिर्फ 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च हुए ये 3 जबरदस्त स्मार्टफोन्स, जानें खासियत

नई दिल्ली: Transsion Holdings ने भारत में अपने तीन नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने A45, A22 औरA22 Pro नाम से इन फोन्स को पेश किया है। कंपनी के ये तीनों फोन्स बजट रेंज के स्मार्टफोन्स हैं। इनमें A45 की कीमत 5,999 रुपये, A22 की कीमत 5499 रुपये और A22 Pro को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इन फोन्स को भारतीय ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है।

Itel A45 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इसमें 5.45-इंच एचडी प्सल आईपीएस फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन (1440 x 720 पिक्सल) है। डिवाइस में MT6739WA चिपसेट और 64bit 1.3 GHz Quad Core प्रोसेसर मौजूद है। इसके साथ ही हैंडसेट में 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में मौजूद स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात की जाए तो इसमें ड्यूल कैमरा दिया गया है। इसके रियर में 5-मेगापिक्सल +VGA कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 2700 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Itel A22 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस फोन में 5-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन (480 x 854 पिक्सल) है। इस फोन में 1.3 GHz Quad Core स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर मौजूद है। इसके साथ ही डिवाइस में 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर स्मार्टफोन में मौजूद स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन के रियर में 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 2-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन में 2400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Itel A22 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इसमें 5-इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन (480 x 854 पिक्सल) है। डिवाइस में 1.3 GHz Quad Core स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर मौजूद है। इसके साथ ही डिवाइस में 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस में मौजूद स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 2400 एमएएच की बैटरी जान देनेे का काम करती है।