
Jio महज 501 में लाया ‘कुम्भ Jio Phone', 6 महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग
नई दिल्ली: Jio अपने ग्राहकों के लिए लाया ‘कुम्भ Jio Phone’, इस फोन की खासियत ये है कि इसमें आपको प्रयागराज के कुम्भ मेले से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी आसानी से मिल जाएगी और आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि इस फोन में हर वो जानकारी है जिसकी आपको कुंभ मेले के दौरान जरूरत पड़ सकती है। इस फोन की ख़ास बात यह है कि आप इसे महज 501 रुपये में खरीद सकते हैं।
जानें क्या है खासियत
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि अगर आप अपने परिवार के साथ कुंभ मेले में जा रहे हैं तो आपके रिश्तेदार इस फोन की मदद से आपके टच में रहेंगे। अगर परिवार का कोई शख्स किसी वजह से लापता हो जाता है तो ‘कुम्भ जियोफोन’ की मदद से आप उन्हें आसनी से ट्रैक कर सकते हैं और पल भर में उनकी लोकेशन जान सकते हैं। इस फोन में एक ख़ास फीचर कुंभ मेले की भीड़भाड़ को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इस फोन की मदद से आप कुम्भ मेले के दौरान जियोटीवी पर कुम्भ मेले के खास पर्वों और कार्यक्रमों का वीडियो प्रसारण देख सकेंगे इसके साथ ही आप बड़ी आसानी से कुम्भ रेडियो भी सुन सकते हैं। इस फोन में वो सारे फीचर्स और ऐप्स हैं जो किसी महंगे स्मार्टफोन में होते हैं और अगर ऐप्स की बात करें तो इसमें फेसबुक, व्हाट्सऐप, यू-ट्यूब जैसे जरूरी ऐप्स इसमें पहले से मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपने दोस्त और रिश्तेदारों के साथ कनेक्ट रह सकते हैं।
‘कुम्भ Jio Phone’ को खास एक्सचेंज ऑफर के तहत 501 रु में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही आपको एक्टिवेशन के समय कुंभ जियोफोन के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी के रूप में 501 रु देने होंगे और साथ ही 594 रु का रिचार्ज कराना होगा। जिसमें उसे 6 महीनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा हासिल होगा। इतना ही नहीं ग्राहक इस फोन को खरीदने के बाद हर रोज़ हज़ारों रुपये भी जीत सकते हैं।
Published on:
08 Jan 2019 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
