
Jio दिवाली धमाका: फ्री JioFi के साथ मिलेगा 100% कैशबैक का तोहफा
नई दिल्ली: दिवाली से पहले ही Jio ने अपने यूजर्स को 'Jio Diwali Dhamaka' ऑफर का तोहफा दिया है जिसके तहत यूजर्स को कंपनी की तरफ से 100 परसेंट कैशबैक के साथ कई अन्य बंपर ऑफर्स मिल रहे हैं। आपको बता दें कि Jio के इस ऑफर में पुराने और नए दोनों ही यूजर्स को फायदा मिलेगा। यह ऑफर सिर्फ फेस्टिव सीजन तक ही चलेगा ऐसे में ग्राहक दिवाली तक इसका लाभ ले सकते हैं।
जानिए क्या हैं ऑफर
Jio के 149 रुपये या इससे ज्यादा के प्लान को रीचार्ज करवाने पर आपको 100 परसेंट कैशबैक मिल रहा है जो रिलायंस डिजिटल कूपन के रूप में मिलेगा। Jio स्टोर पर जाकर या फिर ऑनलाइन रीचार्ज पर यूजर्स इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
500 रुपये या इससे ज्यादा का रीचार्ज करवाने पर कंपनी आपको 500 रुपये का मल्टी कूपन देगी।
इसके साथ ही Jio ने अपने यूजर्स के लिए 1,699 रुपये वाला स्पेशल इयरली प्लान भी लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को 1 साल तक अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग का ऑफर दिया जाएगा।
इसके अलावा अगर आप इस फेस्टिव ऑफर में Jio 4जी फोन की खरीदारी करते हैं तो कंपनी आपको 2,200 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है।
अगर आप पेटीएम, फोनपे, ऐमजॉन पे, मोबिक्विक के जरिए 398 रुपये या इससे ज्यादा का रिचार्ज करने पर यूजर्स को 300 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।
Published on:
03 Nov 2018 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
