15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस 2 मिनट में ऐसे जान सकते हैं क्यों स्लो चलता है आपका स्मार्टफोन

अगर आपका स्मार्टफोन भी पहले से ज्यादा स्लो हो गया है और उसकी बैटरी जल्दी ही डिस्चार्ज हो जा रही है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं।

2 min read
Google source verification
battery

बस 2 मिनट में ऐसे जान सकते हैं क्यों स्लो चलता है आपका स्मार्टफोन

नई दिल्ली: किसी भी पुराने स्मार्टफोन में सबसे बड़ी दिक्कत उसके स्लो परफॉरमेंस को लेकर होती है। ऐसे में अधिकतर यूजर्स अपने स्लो फोन को इस्तेमाल करते समय परेशान हो जाते हैं। इस दिक्कत को देखते हुए मोबाइल निर्माता कंपनियां भी अब ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन्स उपलब्ध करा रही हैं। अगर आपका स्मार्टफोन भी पहले से ज्यादा स्लो हो गया है और उसकी बैटरी जल्दी ही डिस्चार्ज हो जा रही है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताएंगे, जिसे अनइंस्टॉल करने के बाद आपके स्मार्टफोन की स्पीड पहले से काफी बढ़ जाएगी।

अपने स्मार्टफोन में मौजूद ऐसे ऐप्लिकेशंस जो ज्यादा बैटरी खपत करने के साथ-साथ फोन के परफॉरमेंस को भी स्लो कर देते हैं। इन ऐप्स की पहचान करने के लिए आप फोन के सेटिंग में जा कर बैटरी वाले ऑप्शन पर क्लिक कर यह जान सकते हैं कि कौन सा ऐप कितने प्रतिशत बैटरी की खपत कर रहा है। यहां आप आसानी से जान जाऐंगे की कौन-कौन से ऐप ज्यादा बैटरी की खपत कर रहे हैं। इसके बाद अगर वह ऐप जरूरी नहीं है तो आप उसे अनइंस्टॉल कर सकते हैं।

नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स की मदद से जानें कौन-कौन से ऐप आपके स्मार्टफोन को स्लो कर रहा है।

1. सबसे पहले आपको फोन की Settings में जाना होगा।

2. इसके बाद वहां मौजूद Storage/Memory वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

3. यहां आपके फोन में मौजूद सारे ऐप्स की लिस्ट होगी और आप उन कंटेंट को भी देख सकेंगे की कौन सा ऐप सबसे ज्यादा स्टोरेज की खपत कर रहा है।

4. अब आपको Memory Used by Apps वाले ऑप्शन पर जाना होगा।

5. यहां पहुंचने के बाद आप यह जान सकेंगे की कौन सा ऐप आपके रैम की कितना प्रतिशत खपत कर रहा है। इसके बाद आप चाहें तो उन ऐप्स को अनइंस्टॉल कर सकते हैं।