
Xiaomi के इन स्मार्टफोन्स के अलावा TV पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
नई दिल्ली:Xiaomi के तीन स्मार्टफोन पर लिमीटेड पीरियड के लिए डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें Redmi Note 5 Pro, redmi y2 और Mi A2 स्मार्टफोन शामिल हैं। ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा Mi TV 4A Pro A9 और Mi TV Pro 55 टीवी पर भी 7 मार्च तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। छूट के तहत ग्राहक टीवी को क्रमश: 29,999 और47,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 5 Pro
इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को ग्राहक10,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 5.99 इंच फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Redmi Y2
डिस्काउंट के तहत ग्राहक Y2 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 5.99-इंच HD+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशयो 18:9 है। यह फोन एंड्रॉइड ओरियो बेस्ड MIUI 9 पर चलता है। पावर के लिए 3080 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा है, जबकि रियर में दो कैमरे दिए गए है, जिसमें पहला कैमरा 12-मेगापिक्सल और दूसरा 5-मेगापिक्सल का है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी है।
Mi A2
इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को ग्राहक 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिएंट को 14,999 में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस फोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा 12 और 20 मेगापिक्सल का है। सेेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Published on:
05 Mar 2019 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
