
नई दिल्ली: Xiaomi ने अपने ऑनलाइन साइट पर Mi Super Sale का आयोजन किया है, जो 18 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान पहली बार Redmi Note 7 Pro को डिस्काउंट ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4000Mah की बैटरी दी गयी है। सेल में फोन के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है।